बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में मंगलवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य टीम द्वारा 1446 लोगों की कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें बख्शीपुरा, केवलपुर और एक शहर निवासी युवक पॉजिटिव निकला है। तीनों को होम आईसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि विभिन्न केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 1446 लोगों की कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।