फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एफसीआई गोदाम में तैनात संविदा कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 08 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के बहराइच स्थित गोदाम में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात राजकुमार (40) निवासी किशनीपुर, थाना गोसाईगंज, अयोध्या की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक बीते कुछ वर्षों से एफसीआई गोदाम में ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह अचेत हो गए।
विज्ञापन


सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही राजकुमार के रिश्तेदार ओमप्रकाश बहराइच पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजकुमार को शराब पीने की लत थी, और संभव है कि अत्यधिक शराब का सेवन ही उनकी मौत का कारण बनी हो। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट या बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्रथमदृष्टया यह प्राकृतिक मौत या नशे से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें