फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कांग्रेसजनों ने गृहमंत्री की टिप्पणी के विरोध में दिया धरना

Sat, 21 Dec 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में अंबेडकर पार्क पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
बहराइच। संसद में डाॅ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शहीद पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी सभी ने एक सभा का आयोजन कर गृहमंत्री की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा कर इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन

पार्टी की जिला व शहर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के शहीद पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संसद में गृहमंत्री अमित शाह पर डाॅ. आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी भरे दशक से मुंह छिपाने के प्रयास में लगातार गलती करती जा रही है। जिला सचिव हमजा शरीफ ने गृहमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा, अनिल सिंह, चौधरी अब्दुल मुईद खान, शेख जकरिया शेखू, पल्लू, खालिद हिसामी, मुस्तकीम सलमानी, मेराज प्रधान, जगदीश सिंह, फजल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें