फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मौर्य समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में अंबेडकर पार्क पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करते प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के कार्
विज्ञापन
बहराइच। संसद में गृहमंत्री द्वारा डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी व बदायूं जिला स्थित तीन स्थलों पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने व कब्जा करने के वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्रगतिशील विश्व मौर्य संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष मौर्य ने कहा कि संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. आंबडेकर पर अपमानित टिप्पणी की, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। संगठन की मांग है कि घटना में लिप्त अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई व इंस्पेक्टर को निलंबित कर वहां रह रहे लोगों को पुन: स्थापित कराया जाए। धरने के बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर दोनों घटनाओं में कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अजय मौर्य, संतोष मौर्य, अमित मौर्य, दीपक मौर्य, अभय प्रकाश मौर्य, सर्वेश मौर्य, पटवारी लाल मौर्य सुभाषचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें