फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सामुदायिक शौचालय में ताला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। विकास खंड के ग्राम पंचायत डोकरी में लाखों रुपये खर्च कर ग्रामीणों की सुविधा के लिए बने सामुदायिक शौचालय पर महीनों से ताला लटक रहा है। बृहस्पतिवार को शौचालय बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ताला खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत में लाखों रुपये खर्च करके सामुदायिक शौचालय बनवाए गए थे। शौचालय की देखरेख के लिए केयरटेकर की भी तैनाती की गई। जिन्हें हर माह पारिश्रमिक भी मिल रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की उदासीनता से शौचालयों में ताला लगा है।

विकास खंड की ग्राम पंचायत डोकरी में भी लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ था, लेकिन शौचालय में ताला बंद है। जिससे आसपास के ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीण अशोक कुमार, ननके दुबे, विमल, सर्वेश व अरुण आदि ने आरोप लगाया कि शौचालय के निर्माण के पांच वर्ष पूरे हो गए है, लेकिन अब तक ताला नही खोला जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है। बीडीओ तेजवापुर राजेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी हुई है। शौचालय के संबंधित कर्मचारी से पूछताछ कर ताला खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें