फखरपुर के बौंडी पीएचसी में निरीक्षण के दौरान फर्श की सफाई करते बच्चे।
- फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी का रविवार को सीएमओ निरीक्षण कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर मासूम बालक फर्श की सफाई कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फखरपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा था। स्वास्थ्य शिविर का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएमओ अस्पताल का जायजा ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर मासूम बच्चों की ओर से फर्श की सफाई की जा रही थी। इसका वीडियो और फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
लोग अधिकारी के सामने ही मासूम से कराए जा रहे कार्य की भर्त्सना करने लगे। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। सीएमओ ने बताया कि बच्चों से काम करवाना गलत है। इसका जवाब स्वास्थ्य कर्मियों से मांगा गया है।