फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई के मौसम में गुरुवार को बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद भी लोगों को उमस से बेहाल होना पड़ा। तराई के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ दिनों पूर्व हुई बरसात के बाद भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल थे।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। उमस बढ़ने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद तेज हवा चलनी शुरू हो गईं। तीन बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। जिससे उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। बूंदाबांदी करीब दो घंटे तक जारी रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अभी और भी बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें