फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बच्चों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार, पहुंचने लगीं किताबें

Sat, 15 Feb 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नए शैक्षिक सत्र में इस बार परिषदीय स्कूल के बच्चों को किताबों के लिए इंतजार करना नहीं पड़ेगा। इस बार बच्चों को शैक्षिक सत्र 2025 के पहले दिन एक अप्रैल को ही नई किताबें दे दी जाएंगी। जिले में किताबों की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। पहले चरण में कक्षा चार से आठ तक की 40 प्रतिशत किताबें पहुंची हैं। बताते चलें कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में किताबें देरी से पहुंचने पर बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत आगामी एक अप्रैल से होगी। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं के हाथों में नई किताबें हों, इसकी कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत शासन की ओर से अभी से किताबों की खेप पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली खेप में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की 40 प्रतिशत किताबें भेजी गई हैं। इसमें गणित, हिंदी, पर्यावरण आदि विषयों की किताबें शामिल हैं। किताबें पहुंचने के बाद इनका सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सत्यापन के बाद इन्हें जिले के विभिन्न ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर वितरण के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें