फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिता को खाना देने जा रही किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 15 Feb 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पिता को खाना देने जा रही किशोरी को शुक्रवार को रास्ते में बाइक सवार पाटीदार युवक मिला और उसी रास्ते से जाने की बात बोलकर अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर भाग गया। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बाजार निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया शुक्रवार को उनकी 16 वर्षीय बेटी उन्हें खाना देने घर से खेत के लिए निकली। तभी रास्ते में बाइक सवार पाटीदार युवक बेटी को मिला और उसी तरफ जाने की बात बोलकर बैठा लिया। रास्ते में मौका देखकर उसने जबरन बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और आरोपी पर केस दर्ज कराया। देहात कोतवाल संतोष सिंह ने बताया आरोपी युवक आठ दिन पहले पंजाब के लुधियाना से घर आया था। उसे बाबागंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें