फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह के लिए आई बारात, लौटी

Wed, 22 Feb 2017 12:38 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विवाह के लिए गुरुवार को जमुनहा के लालबोझा दर्वेश गांव में आई बारात पुलिस के आने पर लौट गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बारातियों ने स्वीकार किया कि उन्हें बाल विवाह की जानकारी नहीं थी। शादी के लिए आए लड़के की उम्र बारह व लड़की की उम्र नौ साल है। 
विज्ञापन


बाल विवाह का प्रचलन जिले में अभी भी है। इस तरह का नजारा जमुनहा के लालबोझा दर्वेश के मजरा लालबोझा गांव में देखने को मिला। यहां गुरुवार को नागेश्वर सोनकर की लड़की का विवाह था।

बारात बहराइच जिले के नवाबगंज के तिवारी गांव निवासी लच्छीराम सोनकर के यहां से आई थी। लच्छीराम के बेटे संदीप (12) का विवाह लालबोझा दर्वेश गांव के मजरा लालबोझा निवासी नागेश्वर सोनकर की पुत्री सीमा (9) से होना था।
विज्ञापन


बारात घर आने के बाद द्वारपूजा होते ही बाल विवाह की जानकारी किसी व्यक्ति ने डायल 100 पर दे दी। इसके बाद पहुंची पुलिस बाल विवाह कराने वाले वर व वधू पक्ष को मल्हीपुर थाने ले आई। जहां वर पक्ष के लच्छीराम ने बाल विवाह के बारे में जानकारी न होने की बात कहकर माफी मांगी।

इस पर मल्हीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करा कर बाल विवाह न कराने का शपथ पत्र लेकर दोनों पक्षों को घर जाने दिया। समझौते के बाद दोनों पक्ष विवाह न करने की बात कह बारात वापस घर ले गए। इस संबंध में मल्हीपुर थाना प्रभारी सुजीत कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता करके विवाह न करने का शपथ पत्र दिया है। इसके बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें