फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच में बोले मुख्यमंत्री योगी, यूपी में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक

विज्ञापन
बहराइच के बेड़नापुर में जनसभा को संबो​धित करते सीएम योगी व मौजूद भीड़।
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच की धरती से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नए भारत और नए उत्तर प्रदेश में किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक या उसके नाम पर मेला स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के शौर्य को भुलाकर पूर्ववर्ती सरकारों ने विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी का महिमामंडन किया, जबकि उनकी सरकार ने इस पर रोक लगाकर महाराजा सुहेलदेव को सम्मान दिलाया।
विज्ञापन


महसी के तेजवापुर स्थित बेड़नापुर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने 352 करोड़ रुपये से अधिक की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कभी देश के सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाने वाला बहराइच अब आकांक्षी नहीं, प्रेरणादायी जिला बन चुका है। नीति आयोग की रैंकिंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बहराइच बुनियादी ढांचे में प्रथम, कृषि में दूसरे और शिक्षा में चौथे स्थान पर पहुंचा है, जिसके लिए नीति आयोग ने जिले को 21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी है।

मुख्यमंत्री ने बहराइच के लिए 7,000 करोड़ रुपये की बाराबंकी-बहराइच एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन कॉरिडोर परियोजना, सरयू नदी पर 115 करोड़ रुपये की 22 बाढ़ सुरक्षा योजनाओं, रुपईडीहा में इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक कॉरिडोर, बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन और गोरखपुर-शामली इकॉनमिक कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे जिले में उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में माफिया, भ्रष्टाचार और उपद्रव का माहौल था, जबकि आज कानून का राज है। उन्होंने कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम ही स्थान है।

वन्यजीव हमलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन और वन विभाग को गश्त बढ़ाने, संवेदनशील गांवों में रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने और जनप्रतिनिधियों से वन्यजीवों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

कार्यक्रम में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद आनंद गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, रामनिवास वर्मा, सुभाष त्रिपाठी सरोज सोनकर, अनुपमा जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

इनसेट-
19 परियोजनाओं का लोकार्पण, 52 विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें प्रमुख रूप से पुलों और सड़कों के निर्माण एवं विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही 52 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनमें घाघरा नदी के बाएं तट पर स्थित बेलहा-बेहरौली तटबंध पर स्पर निर्माण, मठ-मंदिरों के विकास, पुल निर्माण तथा सड़क निर्माण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं।

बहराइच के बेड़नापुर में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी व मौजूद भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें