बहराइच के बेड़नापुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री।
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेजवापुर के बेड़नापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के जीवन एवं शौर्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ग्राम भरथापुर पुनर्वास, एनआरएलएम, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, मिशन शक्ति, रेशम, एमएसएमई, बैंकिंग तथा सूचना विभाग की प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गोदभराई की रस्म निभाई और छह बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही आयुष्मान गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, मत्स्य संपदा योजना, कृषि, उद्यान, पशुपालन, बैंक ऋण, कैशलेस कार्ड, स्वयं सहायता समूहों, पीएमएफएमई, सोलर आटा चक्की, ट्रैक्टर की चाबी, टूल किट तथा विभिन्न योजनाओं के 82 लाख रुपये के डेमो चेक और किट लाभार्थियों को वितरित किए।
मुख्यमंत्री के पहुंचते ही शुरू हुई बारिश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचने के समय ही हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश के बावजूद कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा। पंडाल और मंच की पर्याप्त व्यवस्था होने से लोग अपनी जगह पर डटे रहे।
बहराइच के बेड़नापुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री।
बहराइच के बेड़नापुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री।