फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। बेल्छा वन बैरियर पर स्थित समय माता मंदिर में बीती शाम अराजक तत्वों ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने यह देखा तो वह सन्न रह गए। सूचना पर मुर्तिहा व मोतीपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सोमवार को मौके पर पहुंचे सीओ को हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ककरहा रेंज के बेल्छा वन बैरियर के निकट समय माता मंदिर है। मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित हैं। पयागपुर के कुशभौना निवासी राम प्रसाद यादव की तैनाती संविदा पर वन विभाग के बेल्छा बैरियर पर है। कर्मचारी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ सुबह और शाम दीपक भी जलाता है। रामप्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि सात जून शाम सात बजे वह दीपक जलाने मौके पर पहुंचा तो देखा कि मां दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त थी। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश अराजक तत्वों ने की। पुजारी ने पुलिस को सूचना दी।
मोतीपुर और मुर्तिहा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने विवाद शांत कराने के लिए पुरानी मूर्तियों को हटाकर नई मूर्ति स्थापित कर दी। इस मामले में कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को मामले की जांच करने सीओ अरुण चंद्र पहुंचे। इस पर हिंदू संगठन के लोगों ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें