फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट की बैरिकेडिंग तोड़ गुजरने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज कस्बे के पुरानी बाजार में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को हॉटस्पॉट बनाते हुए मार्ग को सील किया गया था। मगर कुछ लोगों ने बैरीकेडिंग को तोड़ कर आवागमन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाबागंज कस्बे के पुरानी बाजार में एक युवक मुंबई से लौटा था। दो दिन पूर्व उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इलाके को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। युवक को चित्तौरा के कोविड लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाके को हॉटस्पॉट बनाए जाने के बाद सभी रास्तों को बांस-बल्ली लगाकर सील कर दिया गया था। इसके साथ ही लोगों को घरों में रहने को कहा गया था। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के कुछ लोगों ने बांस-बल्ली तोड़ दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही हॉटस्पाट में धड़ल्ले से बाइक और साइकिल से आवागमन करना शुरू कर दिया। इस बारे में बीडीओ चंद्रशेखर ने बताया कि बैरिकेडिंग तोड़ने की जानकारी नहीं मिली है। कर्मचारियों को भेजकर इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें