फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शांतिपूर्ण माहौल में मनाए त्योहार

Mon, 30 Sep 2024 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। आगामी होने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण व भाईचारा के माहौल में मनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी व एसपी वृंदा शुक्ला ने आयोजकों से कहा कि पूजा स्थल व पंडाल में आस्था के साथ सुरक्षा के मानकों का कड़ाई के साथ अनुपालन कराएं। उन्होंने कहा कि पूजा स्थलों को सीसीटीवी कैमरों व अग्निशमन उपकरणों से तैयार रखें। डीएम व एसपी ने आयोजकों से कहा कि माता दुर्गा जी की प्रतिमा की ऊंचाई जुलूस में डीजे की हाइट व ध्वनि का स्तर उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखें।
जुलूस व पूजा स्थलों पर आपत्तिजनक गाना कतई न बजाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि वह नशे की हालत में जुलूस में न शामिल हो। डीएम व एसपी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विसर्जन मार्ग का भ्रमण कर ढीले व लटक रहे विद्युत तारों,डैमेज खंबों को दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

बैठक में मनोज गुप्ता, निशा शर्मा, जफरउल्ला खां बंटी, सुदामा प्रसाद मिश्रा, दीपक सोनी दाऊजी, धर्मेंद्र गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राजीव निगम ने त्योहारों के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई, विसर्जन मार्ग आदि व्यवस्थाओं दुरुस्त कराने का सुझाव दिया। बैठक का संचालन एडीएम गौरवरंजन श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीआरओ देवेंद्र पाल, सभी तहसीलों एसडीएम, सीओ, थानों को एसओ, शांति समिति के सदस्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें