फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मासूम को टक्कर मार पलटी कार, पांच घायल

Fri, 27 Sep 2024 06:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच-सीतापुर हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार व जमा भीड़। -संवाद
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर हरदी थाना क्षेत्र के गंगापुरवा के पास एक तेज रफ्तार कार ने मौजमपुरवा निवासी अंशिका (04) को टक्कर मार दी। बालिका को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। हादसे में अंशिका समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन



हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगापरवा के मजरा मौजमपुरवा निवासी केशवराम उर्फ अंगनू की बेटी अंशिका बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। बालिका को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में अंशिका के साथ-साथ कार सवार बुलंदशहर के सियान थाना क्षेत्र के चांदपुर चुंगी निवासी वली मोहम्म (45), सोएब (24), जावेद (20) व राशिद (18) भी घायल को गए। सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। कार सवार वली मोहम्मद ने बताया कि वह झिगहाघाट कबाड़ खरीदने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची हरदी पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें