फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Wed, 14 May 2025 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तेज रफ्तार कार ने बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर दंपती को टक्कर मार दी। इसमें मेडिकल कॉलेज ले जाते समय पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


श्रावस्ती के गिलौला कस्बा निवासी सुनील ने बताया कि उसके पिता गनेश सोमवार को उनकी मां रामप्यारी (50) व मयंक (10) के साथ बाइक पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए इकौना गए थे। वहां से शाम को घर वापस लौटते समय इकौना-बहराइच मार्ग पर गोविंदपुर के निकट तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इकौना सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गनेश व रामप्यारी की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिवार के लोग जब तक घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचते, रास्ते में ही गनेश की मौत हो गई। इस पर इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक की पत्नी रामप्यारी का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि मयंक को हल्की खरोंच आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें