फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित मदन कोठी पुलिया के पास कार व ऑटो रिक्शा में भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय व पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ढोंगाही बटुरहा निवासी सितारुल निशा (25), किताबुन निशा (35) व यासीन पुत्रगण ननकू व खुमाता (3) ऑटो रिक्शा में सवार होकर बहराइच की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब रिक्शा लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मदन कोठी के पास पहुंचा। तभी बहराइच की ओर से जा रही कार से भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो रिक्शा चालक व चार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फखरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।