फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरों ने उड़ाई नगदी व सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। अकरौरा गांव में बीती रात चोरों ने घर में घुसकर नगदी समेत लाखों का सामान चोरी करके फरार हो गए। चोरों के जाने की आहट पर परिजन उठे तो देखा कि चोर भाग रहे थे और घर में सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने थाने पर एक नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के अकरौरा गांव निवासी बच्चाराम अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर घुसे और कमरे में रखे 18 हजार रुपये, पांच थान जेवर व अन्य सामान चोरी करके भागने लगे। तभी घर के लोगों की आंख खुल गई। पीड़ित ने बताया कि भागते समय एक चोर को पहचान लिया था। पीड़ित ने थाने पर एक नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द के बाद घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें