फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में हुआ जन्म, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। आपात सेवा 108 एंबुलेंस एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई। एंबुलेंस कर्मियों ने प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया।
विज्ञापन

प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिवुपर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चंदेला कलां निवासी संजय की पत्नी 28 वर्षीय सरोज को रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
परिजनों ने आशा बहु को सूचना दी और अस्पताल ले जाने के लिए 108 नम्बर एंबुलेंस को फोन किया। परिजन एंबुलेंस से प्रसूता को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन प्रसूता की प्रसव पीड़ा बढ़ गयी। जिसके बाद एंबुलेंस में तैनात मेडिकल टेक्नीशियन संतोष वर्मा व आशा बहु गौरा देवी ने एंबुलेंस में ही प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद प्रसूता व बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां दोनों सुरक्षित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें