फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: क्रिकेट टूर्नामेंट में बिछिया की टीम ने बाजी मारी

विज्ञापन
राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे। - फोटो : राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे।
विज्ञापन
रुपईडीहा। राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को किशोरी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनका आत्मविश्वास मजबूत करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। टूर्नामेंट का शुभारंभ लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज के संस्थापक यशपाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास होता है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के अंतर्गत क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताएं कराई गईं। क्रिकेट मुकाबले में बिछिया टीम ने 51 रन बनाए, जबकि रुपईडीहा टीम 19 रन ही बना सकी। इस तरह बिछिया टीम ने 32 रनों से जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता में भी बिछिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 अंक प्राप्त किए, जबकि रुपईडीहा टीम नौ अंकों पर सिमट गई। इस प्रकार बिछिया टीम ने नौ अंकों से जीत हासिल की।
समापन समारोह में बिछिया टीम की कप्तान मधु और शिल्पी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं रुपईडीहा टीम की कप्तान अंजली आर्या और लक्ष्मी को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर देहात इंडिया के कार्यकर्ता, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें