मुकुट बिहारी वर्मा का स्वागत करते लोग।
- फोटो : मुकुट बिहारी वर्मा का स्वागत करते लोग।
फखरपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय पार्षद बनाया गया है। इस सूचना के सार्वजनिक होने पर ब्लॉक क्षेत्र के गजाधरपुर में परशुराम सेना एवं प्रबुद्ध जनों की ओर से कार्यकर्ता गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट श्री वर्मा को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि गौरव वर्मा रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामबचन सोनी ने किया, जबकि गौरव वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र तिवारी, भानु प्रताप पांडेय, विष्णु मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह सीताराम, मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह, अभिषेक शुक्ला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।