बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में गुरुवार को चल रही हॉकी प्रतियोगिता में गोल का प्रयास करते ख
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही स्वर्गीय वकार अहमद शाह राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के अंतर्गत बृहस्पतिवार को क्वाॅर्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मुकाबले में बहराइच का दबदबा रहा और बहराइच की दो टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह व विशिष्ट अतिथि हाजी अब्दुल मन्नान रहे।
टूर्नामेंट का पहला क्वाॅर्टर फाइनल गोंडा व लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा मुकाबला डीएचए बहराइच व बाबू सोसाइटी लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें डीएचए बहराइच ने मुकाबले को एकतरफा करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला डीएलडब्ल्यू वाराणसी व हरदोई के मध्य खेला गया। जिसमे डीएलडब्ल्यू वाराणसी ने हरदोई को 5-0 से रौंद दिया। दिन का अंतिम मुकाबला शाह हॉकी एकेडमी बहराइच व अनवर सोसाइटी प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें शाह हॉकी एकेडमी बहराइच ने गोलों की बरसात कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। टीम ने प्रतापगढ़ को 8-1 के भारी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
खेल का आंखों देखा हाल आदिल जमीर ने सुनाया। इस दौरान अब्दुल रज्जाक, हकीक अहमद, मोहम्मद आरिफ, वलिउर रहमान, शानू खान, शिव शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।