फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मंडलीय बैडमिंटन स्पर्धा में बहराइच ओवरऑल चैंपियन

Fri, 07 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में बहराइच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 5 अगस्त को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोंडा में हुआ। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों की टीमों ने भाग लिया। बहराइच के खिलाड़ियों ने सभी आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


इस सफलता का श्रेय जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास को दिया जा रहा है। टीम की तैयारी जिला क्रीड़ा सचिव विवेक रावत, उप क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार, जिला क्रीड़ा समिति के सदस्य नवीन मिश्र, टीम मैनेजर वंदना रंजन तथा कोच चंद्रराज, रिखम चौधरी, नीरज वर्मा और विजय सिंह के प्रशिक्षण में हुई।

प्रतियोगिता में जीत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजेता खिलाड़ियों को एक-एक बैडमिंटन रैकेट और शटल कॉक भेंट कर सम्मानित किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित पांडे, यशवंत सिंह, जसवंत सिंह सहित कई खेल शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे। अब बहराइच की विजेता टीम देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें