तालाब से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - स्रोत : ग्रामीण
नानपारा। तहसील के ग्राम रजुवापुर में बृहस्पतिवार को तालाब की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान तालाब की भूमि पर किए गए कब्जों को हटाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।