फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तैयार हो रहे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, बरात की जगह निकली अर्थी; मातम में बदली शादी की खुशियां

Wed, 31 May 2023 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में एक परिवार की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब बरात जाने से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत हार्ट अटैक से होनी बताई जा रही हैं। दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक दूल्हे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी से कुछ समय पहले ही बरात की जगह अर्थी निकली है। दरअसल, दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जरवल रोड थाना इलाके के एक परिवार की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब शादी से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत हार्ट अटैक से होनी बताई जा रही हैं। मौत की सूचना के बाद से पूरे गांव में मातम है। 

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटवा निवासी राजकमल (21) की शादी जरवल के कोयलीपुर अट्ठैसा निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी। सोमवार 29 मई को शादी समारोह था और अटवा से कोयलीपुर के लिए बरात जानी थी। 
विज्ञापन


बरात को लेकर राजकमल के घर उत्सव जैसा माहौल था और सभी बरात की तैयारियों में लगे थे। राजकमल के मां-बाप शादी की रस्में पूरी कराने में जुटे थे, बताया जा रहा है कि दूल्हे को तैयार किया जा रहा था, इस दौरान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब अचानक राजकमल की तबीयत खराब हो गई। 

अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरा

परिजन जब तक कुछ समझ पाते राजकमल अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसे आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन

मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे डॉक्टर

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बरात जाने के लिए तैयार ग्रामीण भारी संख्या में मृतक के घर पहुंच गए। सभी ने नम आंखों से मृतक का अंतिम संस्कार करवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें