फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव के नाम पर होगा बहराइच मेडिकल कालेज

विज्ञापन
बहराइच नगर में बुधवार को मेडिकल कालेज के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्जवलित करते मुख्यमंत्री योग - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के शैक्षिक सत्र के उद्घाटन को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। 450 बेड के जिला अस्पताल का नाम भी बालार्क ऋषि के नाम पर रखे जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

सीएम ने मेडिकल फैकल्टी के छात्रों को संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया। बोले, सरकारी पैसा किसी को हजम नहीं हो सकता है। इसका हिसाब जरूर देना पड़ता है। मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को बहराइच मेडिकल कॉलेेज के शैक्षिक सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया।
कहा कि बहराइच जिले में विदेशी आक्रांता के खिलाफ जन जागरुकता चलाने का काम बालार्क ऋषि ने किया था। उनकी तपोभूमि होने के बाद भी आज तक किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में बहराइच स्थित जिलाअस्पताल का नाम बालार्क ऋषि के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विदेशी हमलों के खिलाफ लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम किया जाएगा। सीएम ने संबोधन के दौरान मौजूद छात्रों को संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया। कहा कि पांच वर्ष बाद जब आप डिग्री लेंगे तो समाज की सेवा के लिए समर्पित भाव से जनता के बीच पहुंचियेगा।
प्रदेश में 65 फीसदी गिरा मौत का ग्राफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी छात्र एमबीबीएस पढ़ने करने आए हैं। वह शिक्षा पूरी करने के बाद अपने आसपास के एक पिछड़े गांव को गोद लेकर वहां प्रति सप्ताह चिकित्सा शिविर जरूर लगाएं। सीएम ने कहा कि गांवों में चलाए गए स्वच्छता अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस से होने वाली बीमारियों का ग्राफ 36 फीसदी गिरा है। तो वहीं मौत का ग्राफ 65 फीसदी से भी नीचे आ गया है।
चेहरे से लगते ईमानदार, मौका मिलते ही टूट पड़ते
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान बिना किसी का नाम लिए भ्रष्टाचार पर भी तंज कसा। कहा कि आज के दौर में सीएमओ के साथ सांठगांठ कर पीएचसी का डॉक्टर एक दिन ही जाता है। इसके बाद निजी प्रैक्टिस करने लग जाता है। लेकिन सरकारी धन हजम करना आसान नहीं है।
बड़े-बड़े लोग देखने में सीधे और ईमानदार लगते हैं। मगर मौका मिलते ही हाथ-पैर, मुंह से नोंचना शुरू कर देते हैं। आज उनको भी जेल जाकर हिसाब देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें