फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीम के हाथ बहराइच का विकास

Thu, 14 Jan 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के शपथ लेने के साथ ही गुरुवार को जिले की सरकार अस्तित्व में आ गई है।
विज्ञापन


डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

इसके बाद जिला पंचायत की पहली सामान्य बैठक भी की गई, जिसमें मन्ना ने बहराइच का विकास करने का भरोसा दिया।

कलेक्ट्रेट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक कुमार सिंह ने की।

इस मौके पर बहराइच जनपद के 14 विकासखंडों की 64 जिला पंचायत सीटों से निर्वाचित हुए सदस्यों को बैठक में आमंत्रित किया गया था, जिसमें से 62 ही पहुंचे।

जिलाधिकारी अभय कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना शब्बीर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नदीम मन्ना ने 62 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराकर जिले के विकास की बात कही। कई सदस्यों के बीच में देरी से पहुंचने पर भाषण कार्यक्रम रोककर उनको शपथ दिलाई गई।

समारोह में सपा के जिलाध्यक्ष रामतेज यादव व पूर्व विधायक शब्बीर अहमद बाल्मीकि ने जिले के विकास के लिए सभी सदस्यों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


समारोह में एडीएम विद्याशंकर सिंह, एसपी सालिकराम वर्मा, संजय सेबू, आजम, एमएलसी अरुणवीर सिंह, हाजी मोहम्मद अनवर, कुलदीप यादव, मोनू बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

मंच पर रहे भाजपा-कांग्रेस नेता

जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए नदीम मन्ना सपा कैंडीडेट हैं। शपथ ग्रहण समारोह में सपाइयों का होना तो लाजमी है लेकिन भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मंच पर बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन


इसे लेकर कानाफूसी होती रही। मंच पर कांग्रेस विधायक माधुरी वर्मा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश्वर सिंह, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें