फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich Election Seat Result: कमल खिलेगा या साइकिल चलेगी, जानें क्या है जनता का फैसला 

Thu, 10 Mar 2022 05:51 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच

सार

भिनगा हेतु टेबल संख्या 01 से 07 तक हॉल नंबर एक, तथा टेबल संख्या 08 से 14 तक हॉल नंबर दो में बनाया गया है। इसी प्रकार श्रावस्ती के लिए टेबल संख्या 01 से 07 तक हॉल नंबर तीन तथा टेबल संख्या 08 से 14 तक हॉल नंबर चार को मतगणना स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
vote counting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में जल्द ही चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस बीच सबकी नजरें भाजपा और सपा प्रत्याशी पर टिकी हैं। कुछ ही देर में परिणाम आ जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में बीएसपी से नीतू मिश्रा, कांग्रेस से मोहम्मद रमजान, सपा से मोहम्मद असलम राईनी, भाजपा से रामफेरन पांडे समेत कई अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं भिनगा विधानसभा क्षेत्र में बसपा से अलीमुद्दीन, भाजपा से पद्मसेन चौधरी, सपा से इंद्राणी देवी व कांग्रेस से गजाला चौधरी मुख्य रूप से मैदान में हैं।

विज्ञापन


भिनगा हेतु टेबल संख्या 01 से 07 तक हॉल नंबर एक, तथा टेबल संख्या 08 से 14 तक हॉल नंबर दो में बनाया गया है। इसी प्रकार श्रावस्ती के लिए टेबल संख्या 01 से 07 तक हॉल नंबर तीन तथा टेबल संख्या 08 से 14 तक हॉल नंबर चार को मतगणना स्थल बनाया गया है। प्रति विधानसभा वार 14 टेबल, एक रिटर्निंग अफसर, 01 सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा रिजर्व में 03 पार्टी लगाई गई है। दोनो विधानसभाओं को मिलाकर कुल 38 पार्टियां लगाई गई हैं। मतगणना कर्मियों की ड्यूटी रेंडमाइजेशन के बाद सुबह लगाई जाएगी। इस रेंडमाइजेशन के बाद ही मतगणना कार्मिकों को बताया जाएगा कि उन्हें किस टेबल पर मतगणना करनी है।

पहले कंट्रोल यूनिट से प्रत्याशियों को मिले वोटों की जानकारी दी जाएगी। सभी अभिकर्ताओं के संतुष्ट होने पर दूसरी कंट्रोल यूनिट लाने के लिए विचार किया जाएगा। दूसरी कंट्रोल यूनिट तभी लाई जाएगी। जब सभी टेबल पर पहले से मौजूद कंट्रोल यूनिट के वोटों की गिनती कर ली गई हो और उस पर किसी को कोई आपत्ति न हो। मतगणना पूर्ण होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पांच वीवी पैट गिनी जाएगी। इसका चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। गिनती के बाद इसका मिलान कंट्रोल यूनिट से किया जाएगा। लाटरी के दौरान एक वीवी पैट का चयन करने के बाद पहले उसकी पर्चियां गिनी जाएगी इसके बाद ही द्वितीय वीवी पैट का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें