फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: थाना परिसर की बैरक में फंदे से लटकता मिला महिला सिपाही का शव, हाल ही में तय हुई थी शादी

Mon, 29 Jun 2026 10:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, हुजूरपुर (बहराइच)

सार

ज्योति पासवान 2019 बैच की सिपाही थीं। वह पिछले एक साल से थाने में तैनात थीं। परिजनों के अनुसार हाल ही में उनकी शादी तय हुई थी।
विज्ञापन
महिला सिपाही द्वारा फंदा लगाकर जान देने के बाद परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के हुजूरपुर थाने में तैनात महिला आरक्षी ज्योति पासवान (25) का शव सोमवार शाम थाना परिसर स्थित बैरक में फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार हाल ही में उनकी शादी तय हुई थी।

विज्ञापन


महाराजगंज जिला निवासी आरक्षी ज्योति पासवान 2019 बैच की सिपाही थीं। वह पिछले एक साल से थाने में तैनात थीं। सोमवार को एक युवती का बयान दर्ज कराने में उनकी ड्यूटी लगी थी। बयान दर्ज कराने के बाद ज्योति शाम करीब चार बजे थाने लौटीं। आमद दर्ज कराने के बाद वह अपने कमरे में गईं।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दर्शन पास में भी होता था खेल, विरोध करने वाले कर्मियों को बनना होता था कोप का भाजन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चढ़ावा चोरी के आरोपियों से पुलिस ने पूछा- तीन साल में क्या-क्या खरीदा? संपत्ति की हो रही जांच


शाम करीब 6:30 बजे बगल के कमरे में रहने वाली महिला आरक्षी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। थानाध्यक्ष विपिन सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों की मदद से दरवाजा तुड़वाया गया तो कमरे के अंदर ज्योति पासवान फंदे से लटकती मिलीं।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल ट्रैक कर जांच की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें