फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बौंडी मुठभेड़ से भागे दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेरा, भिड़ंत के बाद दबोचा

विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश।
विज्ञापन
बहराइच। बौंडी इलाके में बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार रात कैसरगंज व रामगांव में घेरकर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों आरोपी बौंडी थाने के 50 हजार रुपये के इनामी है, दोनों की हिस्ट्रीशीटर भी है। इनके साथी असलम को 25 जून को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि ये दोनों भाग निकले थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और रामगांव पुलिस को सूचना मिली कि बौंडी मुठभेड़ से भागे दोनों बदमाश चोरी का माल और अवैध असलहे के साथ भकला गोपालपुर गांव की ओर आ रहे हैं। इस पर रामगांव पुलिस टीम ने अकिलापुर चौराहे के पास घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में थाना बौंडी के मुड़कटी गांव निवासी 50 हजार के इनामी फिरोज के बाएं पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी रायपुर भैंसवा गांव निवासी मुल्कराज बाइक लेकर मौके से भाग निकला। फिरोज के पास से तलाशी के दौरान 2040 रुपये नकद, चोरी के सोने के जेवर, दो मोबाइल, एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।

मौके से भागे मुल्कराज की तलाश में कैसरगंज थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने लखनऊ बहराइच मार्ग पर रात में ही रुकनापुर तिराहे के करसर बेटोरा के निकट जाल बिछाया। इस दौरान वह बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से मुल्कराज घायल हो गया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुल्कराज के कब्जे से 2,400 रुपये नकद, एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा तथा चांदी के जेवर बरामद किए हैं।-
विज्ञापन

दोनों बदमाशों पर दर्ज हैं 107 प्राथमिकी
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। फिरोज पर विभिन्न थानों में कुल 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक 16 मुकदमे बौंडी थाने में दर्ज हैं। इसके अलावा फखरपुर में 10, रानीपुर में छह, कोतवाली देहात में पांच, दरगाह में चार, कैसरगंज में तीन, लखनऊ के चिनहट थाने में तीन, हरदी और नानपारा में दो-दो, श्रावस्ती के सोनवा थाने में दो तथा रिसिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है।

वहीं, 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर मुल्कराज पर 53 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें बौंडी थाने में सर्वाधिक 18, कोतवाली देहात और रानीपुर में सात-सात, लखनऊ के गुडंबा थाने में पांच, गोंडा के कटरा बाजार थाने में चार, कैसरगंज में चार, हरदी और हुजूरपुर में तीन-तीन, लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाने में एक तथा रामगांव थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है।

दो घंटे के अंतराल पर पकड़े गए दोनों
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात में 11:30 बजे के आसपास रामगांव इलाके में फिरोज को दबोचा गया, लेकिन मुठभेड़ के बाद मौके से बाइक लेकर भागे मुल्कराज की धर पकड़ के लिए रात में ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। सजगता का नतीजा यह रहा कि लखनऊ भागने की कोशिश कर रहे मुल्कराज को भी दो घंटे के अंतराल पर ही दबोच लिया गया।

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें