फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

662 शिक्षकों को मिली मनचाही तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वर्ष 2018 में प्राथमिक विद्यालयों में हुई शिक्षक भर्ती के दौरान तमाम शिक्षकों को जिले में तैनाती दी गई थी। इनमें से 662 शिक्षक ऐसे थे जिन्होंने बहुत अच्छे अंक प्राप्त किए थे, लेकिन फिर भी नियुक्ति इनकी प्राथमिकता वाले जनपदों में नहीं की गई थी। इन शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। न्यायालय से शिक्षकों के पक्ष में निर्णय हुआ। इसके बाद शिक्षकों को मनचाही तैनाती मिल गई है। इनको जनपद से कार्य मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 466 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में वर्ष 2018 में काफी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। इसमें से 662 शिक्षक ऐसे थे जिन्होंने परीक्षा में काफी अच्छे अंक प्राप्त किए थे। ऐसे में इनकी तैनाती मेरिट के आधार पर चयनित जनपदों में की जानी थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। इस पर शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में वाद दायर करते हुए चयनित जनपदों में स्थानांतरण की गुहार लगाई थी। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षकों का पक्ष सही पाया। इसके बाद शिक्षकों को मनचाहे जनपदों में तैनाती के आदेश दे दिए। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों को कार्यमुक्त करना शुरू कर दिया है। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को 466 शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। बुधवार की शाम तक सभी 662 शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें