फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनिया फाटा में तेंदुए ने युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। बभनिया फाटा गांव में घर के बाहर काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ ही दूरी पर वन विभाग की टीम तेंदुए व बाघ से बचाव के लिए गश्त कर रही थी। हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। 35 वर्षीय अवधेश यादव शुक्रवार रात घर के बाहर आग जलाकर धुआं कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने हांका लगाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान कुछ ही दूरी पर वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को सीएचसी, मिहींपुरवा ले गई। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि घायल युवक को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें