फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान, शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी/नवाबगंज (बहराइच)। आगामी त्योहार को देखते हुए जिले के नवाबगंज व बौंडी थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने अपील की कि सभी लोग शांति से व मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे माहौल खराब हो।
विज्ञापन

बौंडी थाने में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा व बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। एएसपी ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखें। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की नजर है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि उच्चाधिकारियों से शिकायत करें। नवाबगंज थाने में थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बैठक की। उन्होंने भी सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर रहमान अंसारी, हाफिज नासिर हुसैन, मुफ्ती अब्दुल, पिंटू गुप्ता, रामचंद्र चौधरी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें