फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचने लगे अंकपत्र, जांच के बाद कराया जाएगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के अंक पत्र गुरुवार से विद्यालयों में पहुंचने लगे। अंक पत्रों की जांच कर शीघ्र ही छात्र-छात्राओं को वितरित कराया जाएगा। यह जानकारी डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल ने दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के अंक पत्र प्राप्त हो चुके हैं। प्रधानाचार्य अंकपत्र ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष काफी संख्या में ऐसे अंक पत्र भी छात्र-छात्राओं को बांट दिए जाते थे जिनमें छात्र-छात्राओं के नाम और अनुक्रमांक संबंधी व अन्य त्रुटियां रहती थीं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को त्रुटि सही कराने के लिए बोर्ड के मंडलीय कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसमें काफी समय व धन की बर्बादी भी होती थी। इसको देखते हुए इस वर्ष व्यवस्था की गई है कि अंक पत्र वितरित करने से पूर्व ही उनकी जांच विद्यालय स्तर से कर ली जाए। कोई त्रुटि सामने आती है तो विद्यालय स्तर से ही अंक पत्र वापस भेज दिए जाएं। इसके बाद त्रुटि सही कराकर वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें