फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड के विवाद में की गई थी दंपती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहादुरपुर गांव में बीते 13 जून को हुई दंपती की नृशंस हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। बुजुर्ग दंपती की हत्या गांव के ही लोगों ने की थी। हत्या सिर्फ चकरोड पाटने के विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य फरार है। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय अब्दुल गनी व 60 वर्षीय पत्नी चुनमुनिया की बीते 13 जून को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर एसपी केशव चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। एसपी के निर्देश पर देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह ने मुखबिरों का जाल बिछाया था। प्रेस वार्ता में एसपी केशव चौधरी ने बताया कि टीम को मुखबिर से पता चला कि अब्दुल गनी का चकरोड पाटने को लेकर गांव के ही तैनूर हुसैन, सोनू उर्फ समीर व रज्जऊ उर्फ सहनूर से विवाद चल रहा था।
तैनूर हुसैन समेत अन्य लोग नहीं चाहते थे कि चकरोड पाटी जाए। एसपी ने बताया कि चकरोड पट जाने से विपक्षियों की लगभग 15 बिस्वा भूमि कम हो जाती। अब्दुल गनी ने जून की शुरुआत में जमीन पटवाने का प्रयास किया था तो विपक्षियों ने रोक दिया था। साथ ही आठ दिन का समय भी मांगा था। जब आठ पूरे हो गये तो विपक्षियों ने दो दिन का समय और मांगा। एसपी ने बताया कि दो दिन के अंदर ही तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और 13 जून की रात फावडे से काटकर दंपती की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल फावड़ा व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गये हैं। दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली टीम ने स्वाट व सर्विलांस की मदद से दंपती हत्याकांड का खुलासा किया है। टीम का हौसला बढ़ाने के लिए 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें