फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी रूट पर पांच से दौड़ेगी दूसरी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच से मैलानी रूट पर दो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पांच जुलाई से यात्रियों को दूसरी ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। ट्रेन सुबह 10 बजे रवाना होगी। वहीं, पहले से संचालित हो रही ट्रेन के समय में भी पांच जुलाई से ही बदलाव किया जाएगा। इसे लेकर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, एक और ट्रेन शुरू होने की खबर से यात्रियों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बहराइच रेलवे स्टेशन से गोंडा, रुपईडीहा व मैलानी मार्ग पर ट्रेनें चल रही हैं। तीन ट्रेनें बहराइच से गोंडा व तीन ट्रेनें गोंडा से बहराइच के लिए चल रही हैं। बहराइच से मैलानी मार्ग पर भी एक ट्रेन का संचालन हो रहा है। यात्रियों को मैलानी जाने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे बहराइच रेलवे स्टेशन पहुंचना होता है। एक ट्रेन होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही थी।
इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने मैलानी रूट पर एक और ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। पांच जुलाई को इस ट्रेन को सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। वहीं, पहले से संचालित ट्रेन का समय सुबह साढ़े आठ बजे के बजाय अब 8.20 होगा। यातायात निरीक्षक सीएम त्रिपाठी ने बताया कि बहराइच से मैलानी रूट पर दूसरी ट्रेन का संचालन पांच जुलाई से शुरू हो जाएगा। तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें