बहराइच। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कैसरगंज व नानपारा क्षेत्र में कई स्थानों पर छापे मारकर 88 लीटर कच्ची शराब बरामद की। तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। बाद में मुकदमा दर्जकर तीनों को जेल भेज दिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि आबकारी निरीक्षक नानपारा, महसी व कैसरगंज के नेतृत्व में गठित टीमों ने तमाजपुर, कैसरगंज, हुजूरपुर, भग्गापुरवा व ग्यारह सौ रेती में छापे मारे। इस दौरान 88 लीटर शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो सौ किलोग्राम लहन भी बरामद की गई। इसे नष्ट करा दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।