फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बालक की मौत, दो लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। देवरिया गांव में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के दौरान आम बीनने गये तीन लोगों पर बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 11 वर्षीय इंद्राज, 42 वर्षीय बजरंगी व 14 वर्षीय विक्रम बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित बाग में आम बीनने गये थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बताया जाता है कि बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे छिप गये। इसी दौरान बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही इंद्राज की मौत हो गई जबकि बजरंगी व विक्रम झुलस गये। झुलसे लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पयागपुर सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें