फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide in Lucknow : जिंदगी से थक चुका हूं..., लिखकर दवा व्यापारी ने किया सुसाइड

Thu, 23 Jun 2022 02:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

शव के पास से ही एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि जिंदगी से पूरी तरह हार चुका हूं। टूट चुका हूं। अब जीने की इच्छा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत होटल से ललित की जानकारी लेने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमतीनगर के पत्रकारपुरम इलाके में बुधवार सुबह एक होटल में बहराइच के दवा व्यापारी ललित रस्तोगी ने फांसी लगा ली। शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है जिंदगी से थक चुका हूं...। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


गोमतीनगर के पत्रकारपुरम स्थित द मून स्टार होटल में मंगलवार रात बहराइच के चिलवारिया निवासी ललित रस्तोगी ने कमरा बुक कराया था। ललित कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए। सुबह तक कमरे से कोई नहीं निकला, तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर होटल के मैनेजर सुनील कुमार राठौर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक की टीम के साथ दरवाजा तोड़ा।

कमरे के अंदर पहुंचते ही देखा कि ललित का शव फंदे के सहारे लटक रहा है। शव के पास से ही एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि जिंदगी से पूरी तरह हार चुका हूं। टूट चुका हूं। अब जीने की इच्छा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत होटल से ललित की जानकारी लेने के बाद परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चन्द्र मिश्रा के मुताबिक, मृतक दवा कारोबार का काम करता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें