फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गये युवक पर तेंदुए का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। हरखापुर गांव में घास काटने गये युवक पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक जब तक कुछ समझ पाता तब तक तेंदुए कई बार युवक के शरीर पर वार कर चुका था। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने हांका लगाया तो तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव निवासी 30 वर्षीय बदलू मंगलवार को खेत से मवेशियों के लिए चारा काटने गया था। बताया जाता है कि वह घास काट रहा था तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी, मोतीपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। धर्मापुर रेंज प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें