फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं का समय से कराएं निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्यातकों से संबंधित जो भी समस्याएं आएं उनका निस्तारण समय से किया जाए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन

मेसर्स सूरजमल अनिल कुमार के मंडी शुल्क छूट से संबंधित प्रकरण के संबंध में बताया गया कि शासन स्तर से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए पत्राचार किया गया है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुभम केडिया से संबंधित प्रकरण के संबंध में एसपी द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित वृहद ऋण मेले के लिए बैंकों से अपेक्षित सहयोग नहीं प्राप्त हो रहा है। इस स्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि बैंकों के राज्य समन्वयकों व शासन को यथास्थिति से अवगत करा दिया जाए।
पयागपुर क्षेत्र के उद्यमी ने बताया कि एचटी लाइन हटाने के लिए उसने विभागीय शुल्क जमा किया। इसके बावजूद लाइन शिफ्ट नहीं की गई। डीएम ने संज्ञान लेते हुए तत्काल शीघ्र लाइन शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, अधीक्षण अभियंता विद्युत मुकेश बाबू, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला अभीहित अधिकारी विनोद कुमार शमा, औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद, प्रधानाचार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंडल, बहराइच के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया, आईआईए के चेयरमैन अशोक मातनहेलिया, विधायक, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, उद्यमी अमित मित्तल, विजय केडिया, सुनील केडिया, आदर्श अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें