फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी डॉक्टर व टेक्नीशियन के खिलाफ कुर्की का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज (पूर्व में जिला चिकित्सालय) के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात रहे डॉ. ओपी सिंह और एक्स-रे टेक्नीशियन राकेश प्रताप सिंह के खिलाफ जिले की एक अदालत ने कुर्की का आदेश दिया है। दोनों आरोपियों की तलाश बस्ती क्राइम ब्रांच कर रही थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अदालत के आदेश के बाद भी दोनों पेश नहीं हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अदालत से धारा 82 की कार्रवाई का आदेश होते ही क्राइम ब्रांच और सिविल पुलिस की टीम कैसरगंज स्थित आरोपी राकेश प्रताप सिंह के घर पहुंची और वहां कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। वहीं, लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित गुडंबा थाने के पास बने सुरक्षा हॉस्पिटल मैं तैनात डॉक्टर ओपी सिंह की तलाश करने क्राइम ब्रांच की टीम चौधरी टोला, विकासनगर, अलीगंज, लखनऊ स्थित उनके निवास पर पहुंची, लेकिन डॉक्टर फरार पाए गए। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, डॉक्टर ओपी सिंह के घर पर शुक्रवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया जाएगा।
गौरतलब है कि रेडियोलॉजी विभाग में फर्जी एक्स-रे रिपोर्ट बनाने का खेल चल रहा था। इस दौरान कुछ पीड़ितों ने अदालत की शरण ली थी। कार्रवाई के दौरान ही आईजी ने पीड़ितों के प्रकरण की जांच बस्ती क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। आरोप साबित होने के बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया था, लेकिन लगातार प्रयास के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें