फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय खाली कराने के आरोप में एडीओ पंचायत पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय को जबरन खाली कराने के आरोप में एडीओ पंचायत के खिलाफ मुकदमा हुआ है। एडीओ पंचायत पर जबरन कार्यालय खाली कराने के साथ सामान को बाहर फेंकने का भी आरोप है। एडीओ पंचायत के इस कार्य पर बीडीओ ने भी नाराजगी जताई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिसिया ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय संचालित किया जा रहा है। संविदा कर्मचारी विवेक राव ने आरोप लगाया है कि एडीओ पंचायत नजर इमाम द्वारा जबरन कार्यालय को खाली कराने की धमकी व गाली दिया गया। आरोप है कि अन्य लोगों को बुलाकर कार्यालय का कंप्यूटर सेट, मेज कुर्सी, आलमारी व महत्वपूर्ण शासकीय पत्रावली को बाहर फेंक दिया। इसकी जानकारी बीडीओ को भी नहीं दिया गया। मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ ने काफी नाराजगी जताई। कर्मचारी ने एडीओ पंचायत के खिलाफ रिसिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया। रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि मैने अभी जल्द में चार्ज लिया है। प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडीओ पंचायत नजर इमाम ने बताया कि मुझसे किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है। मेरे खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें