फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गये युवक की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। घर से शौच के लिए निकले युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के बस स्टॉप के पास रहने वाले 18 वर्षीय शिवम पुत्र पुत्तू घर से शौच के लिए निकले थे। बताया जाता है कि वह पयागपुर-इकौना मार्ग पर सरयू नहर के पास गया था। पैर फिसल जाने के कारण वह नहर में डूब गया और गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक के पिता ने बताया कि वह इकलौती संतान था। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें