फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बरातियों से भरी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। जनपद श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहिया जैतापुर गांव से बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा आ रही बरातियों से भरी बस बुधवार की रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे बस में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से बस का परिचालक झुलस गया। बरातियों ने किसी प्रकार बस से निकल जान बचाई। गुस्साए बरातियों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रतहिया जैतापुर गांव से बराती बस में सवार होकर बहराइच के रिसिया विकास खंड स्थित शेखनपुरवा आ रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चनैनी व माल्ही चौराहा संपर्क मार्ग के बीच स्थित भट्ठे के समीप बस सड़क पर नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिससे बस में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से बस के दरवाजे पर खड़ा परिचालक संजय सोनी निवासी जनपद श्रावस्ती झुलस गया। परिचालक के करंट की चपेट में आने से बरातियों में चीखपुकार मच गई।
किसी प्रकार बरातियों ने बस से उतरकर जान बचाई। घटना से गुस्साए बरातियों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण नूरुल खान व तुफैल अहमद आदि ने बताया कि चनैनी गांव व माल्ही चौराहा संपर्क मार्ग के बीच लगे भट्ठे के पास हाईटेंशन तार काफी दिनों से नीचे लटक रहे हैं। इस संबंध में उप केंद्र नानपारा के अभियंता से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें