फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आए युवक का नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का शव नाले में मिला। शव मिलने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के दल्लापुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय मोहन चौहान पुत्र रामशरण बीती नौ अप्रैल को अपने साढ़ू उर्रा बाजार निवासी मोहनलाल के घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसके बाद अचानक वह गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के सुतिया नाले में युवक का शव मिला। काफी प्रयास के बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। शव मिलने की सूचना पर मुर्तिहा पुलिस दलबल के साथ पहुंची। मुर्तिहा थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि मृतक के पुत्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें