फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सेल टूटने से मोबिल से भरा टैंकर टोल प्लाजा पर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर मोबिल ऑयल से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। ट्रक पलटते ही टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। सड़क पर मोबिल बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद ट्रक हटवाया। ट्रक पलटने से आवागमन घंटों बाधित रहा। ट्रक पलटने का कारण एक्सेल टूटना पाया गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐनी अलहियापुर के पास स्थित टोल प्लाजा पर लखनऊ की ओर से आ रहा मोबिल आयल से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक ड्राइवर व टोलकर्मी बाल-बाल बच गये, लेकिन मोबिल ऑयल पूरे टोल प्लाजा परिसर में सड़क पर फैल गया। इससे कई घंटे आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति संभाली। काफी प्रयास के बाद सड़क व पूरे परिसर को साफ कराया गया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि ट्रक का एक्सेल टूट जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे यह दुर्घटना हुई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। आवागमन बहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें