फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 स्कूली वाहनों का चालान, दो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अनफिट व जर्जर वाहनों से बच्चों को स्कूल से लाने व ले जाने से कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है। अभिभावक भी इस समस्या के प्रति चिंतित नजर आ रहे हैं। अमर उजाला ने इस संबंध में अभियान की शुरुआत करते हुए प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने अधोमानक वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एआरटीओ प्रवर्तन तब से अधोमानक वाहनों की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की जांच करते हुए 14 का चालान किया गया जबकि दो वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार ने बताया कि स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कोई भी वाहन अधोमानक संचालित नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व में भी सभी विद्यालयों को इस संबंध में नोटिस जारी कर चेतावनी दे दी गई थी। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की जांच कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न विद्यालयों के 14 वाहनों का चालान किया गया है। दो वाहनों को सीज किया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सभी विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस व कागजों की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें