फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो व मैजिक की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। गोंडा-बहराइच हाईवे पर शिवा सिंह पुरवा के पास टेंपो व मैजिक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवासिंह पुरवा के पास गोंडा-बहराइच हाईवे पर टेंपो व मैजिक में भिड़ंत हो गई। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। वाहन की भिड़ंत में गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के कोचवा निवासी असलम (46) पुत्र हनीफ की मौत हो गई जबकि गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के गोडियनपुरवा निवासी सायरा, देहात कोतवाली के चिलवरिया निवासी हजीकुन व पयागपुर के कल्लू पुरवा निवासी कल्पना रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुुंचे और घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें